Latest Update

दीपिका कर रही रणवीर सिंह की फिल्में रिजेक्ट

दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह की जोड़ी ने बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्में दी हैं, जिनमें बाजीराव मस्तानी, गोलियों की रासलीला रामलीला और पद्मावत शामिल है। ऐसे में फैंस दीपिका-रणवीर की जोड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। जल्द ही दीपिका अपने पति रणवीर के साथ फिल्म 83 में नजर भी आने वाली हैं। हालांकि, दीपिका पादुकोण रणवीर के साथ ज्यादा फिल्में नहीं करना चाहती हैं।


Image result for deepika


खबर है कि दीपिका अब रणवीर सिंह के साथ फिल्म करने से बचना चाहती हैं। इस वजह से उन्होंने लगातार 3 फिल्में रिजेक्ट कीं जिनमें उनके को-स्टार उनके पति रणवीर बनने वाले थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दीपिका नहीं चाहती हैं कि वह और रणवीर सिंह एक साथ स्क्रीन पर इतना ज्यादा नजर आएं कि लोगों के बीच उनकी जोड़ी को लेकर एक्साइटमेंट ही खत्म हो जाए।


खबर यह भी है कि दीपिका जल्द ही एक फिल्म अनाउंस करने वाली हैं जिसमें उनके साथ ऋषि कपूर नजर आएंगे। इसके अलावा दीपिका आजकल अपनी आने वाली छपाक के प्रमोशन की तैयारियों में भी जुटी हैं। इस फिल्म में वह मालती के रोल में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित है जो एक ऐसिड अटैक का शिकार हुई थी। उनका ही रोल दीपिका फिल्म में निभाएंगी। 


Post a Comment

0 Comments