Latest Update

नो एंट्री के सीक्वल में नहीं होंगे सलमान खान

पिछले काफी वक्त से ऐसी खबरें आ रही थीं, जिनमें कहा जा रहा था कि सलमान नो एंट्री के सीक्वल यानी 'नो एंट्री में एंट्री' में नजर आएंगे। हालांकि सलमान की तरफ से इसे लेकर कुछ कन्फर्म नहीं था। लेकिन अब कन्फर्म हो चुका है कि सलमान नो एंट्री के सीक्वल में नहीं होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, सलमान ने इस फिल्म से अपना नाम हटा लिया है। 


Image result for salman


नो एंट्री के सीक्वल को बोनी कपूर और अनीस बज्मी मिलकर बनाने वाले हैं। पिछले काफी वक्त से वह सलमान की डेट्स के इंतजार में थे। लेकिन अब सलमान इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे। अब इसके पीछे असल वजह क्या है, इसके बारे में तो नहीं पता। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि सलमान के नो एंट्री में एंट्री से निकलने के पीछे अर्जुन कपूर वजह हैं।


अब यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा। सलमान की इस साल क्रिसमस पर दबंग 3 रिलीज होगी, जिसमें सोनाक्षी सिन्हा, साउथ के स्टार किच्चा सुदीप, साई मांजरेकर और अरबाज खान जैसे स्टार्स नजर आएंगे। इसके अलावा वह प्रभुदेवा की फिल्म राधे: इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड की भी शूटिंग कर रहे हैं, जो अगले साल रिलीज होगी।


Post a Comment

0 Comments