राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्विटर के जरिए नौसेना को अपनी शुभकामना दी। उन्होंने लिखा नौसेना दिवस के मौके पर भारतीय नौसेना के सभी अधिकारियों और जवानों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। हमारी समुद्री सीमाओं की रक्षा, हमारे व्यापारी मार्गों को सुरक्षा और आपातकाल की स्थिति में देश के नागरिकों को सहायता उपलब्ध कराने के लिए आपकी प्रतिबद्धता पर राष्ट्र को गर्व है। आप ऐसे ही जल क्षेत्र में राज करते रहें। जय हिंद।
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में कहा, नौसेना दिवस के मौके पर हमारे बहादुर जवानों को सलाम। उनकी बहुमूल्य सेवा और बलिदान ने हमारे राष्ट्र को मजबूत और सुरक्षित बनाया है। वीर जवानो को सलाम।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी दी नौसेना की शुभकामनाएं-
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्विटर पर शुभकामना संदेश दिया, उन्होंने लिखा नौसेना दिवस के मौके पर भारतीय नौसेना के जवानों और उनके परिजनों को हार्दिक बधाई देता हूं। देश को हमारी भारतीय नौसेना पर अटूट विश्वास और गर्व है। यह भारत की समुद्री शक्ति की प्रतीक है। हम उनके अदम्य साहस और वीरता को सलाम करते हैं।
उल्लेखनीय है कि आज ही के दिन 4 दिसंबर 1971 को 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' के दौरान भारतीय नौसेना ने पीएनएस खैबर सहित पाकिस्तान के 4 जहाजों को नष्ट कर दिया था और मात्रा 13 दिन में ही पाकिस्तान को धूल चटा दी थी। भारतीय नौसेना की इसी उपलब्धि के कारण हर वर्ष चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है।
0 Comments
Please do not use any abusive language or do not use any spam link in this comment box