गृहमंत्री अमित शाह ने अर्नब की गिरफ़्तारी को मीडिया की आजादी पर हमला बताया है, उन्होंने इसे आपातकाल कहा। विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी अर्नब की गिरफ़्तारी को गलत बताया है। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी कहा महाराष्ट्र सरकार सत्ता का दुरूपयोग कर रही है। उन्होंने कहा ये आपातकाल है जो कोई महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाता है उसे सरकार गिरफ्तार कर लेती है , फडणवीस ने ये भी कहा अब लोकतंत्र की दुहाई देने वाले लोग कहां गए।
बीजेपी पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा , केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर , बीजेपी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी इस गिरफ़्तारी का विरोध किया। संबित ने महाराष्ट्र सरकार को सोनिया सेना कहा , उन्होंने कहा ये सरकार मीडिया की आवाज को दबाना चाहती है , महाराष्ट्र में आपातकाल जैसे हालात हैं। महाराष्ट्र सरकार जानकार अर्नब को परेशान रही है।
इंडिया टीवी के चीफ रजत शर्मा ने भी इस गिरफ़्तारी का विरोद्ध किया। गिल्ड इंडिया ने भी इसे पत्रकारिता पर हमला बताया। अर्नब ने बड़ी ही बेबाकी से चाहे वो सुशांत सिंह का केस हो , चाहे पालघर में संतों की हत्या चाहे कंगना रनौत का केस हो अपनी आवाज़ उठाई है।
0 Comments
Please do not use any abusive language or do not use any spam link in this comment box