देहरादून । आज दिनाँक 06 फरवरी 2022 को धर्मपुर विधानसभा के विधायक विनोद चमोली ने नारायण विहार में जनसंपर्क अभियान चलाया जहां नारायण विहार की जनता का जनसैलाब उमड़ा, जिसका संचालन सेमवाल के साथ साथ माधवानंद पांडे एवं रमेश ढौंडियाल द्वारा किया गया। विधायक चमोली के उक्त जनसंपर्क अभियान में वार्ड 73 विद्या विहार के पार्षद राजपाल सिंह पयाल, वार्ड अध्यक्ष शशि भूषण जोशी, वार्ड 72 के पार्षद आलोक कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश पाण्डे, वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश गौड़, उपाध्यक्ष लाल चंद वर्मा, मंडल अध्यक्ष (युवा मोर्चा) सोनू सरदार, शक्ति केन्द्र संयोजक नवीन नौटियाल, बूथ अध्यक्ष कुलदीपक नेगी एवं टी०पी० जुयाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
वार्ड 73 विद्या विहार के मीडिया प्रभारी सोहन कुँवर रिपोर्ट के अनुसार विधायक चमोली के उक्त जनसंपर्क अभियान में नारायण विहार के बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक का अपार समर्थन मिला जिसका श्रेय विधायक विनोद चमोली ने सेमवाल जी, माधवानंद पांडे एवं रमेश ढौंडियाल को दिया, साथ ही साथ नारायण विहार की देवतुल्य जनता को हृदय की गहराइयों से धन्यवाद देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। साथ ही साथ वार्ड 73 के पार्षद राजपाल सिंह पायल, वार्ड अध्यक्ष शशि भूषण जोशी, उपाध्यक्ष लाल चंद वर्मा, एवं टी०पी० जुयाल ने भी नारायण विहार की जनता एवं भाजपा के ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं का अपार समर्थन मिलने पर आभार व्यक्त किया।
0 Comments
Please do not use any abusive language or do not use any spam link in this comment box