Latest Update

महापौर सुनील उनियाल गामा तथा विधायक विनोद चमोली द्वारा धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्षद राजपाल सिंह पयाल की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान चलाया गया



देहरादून - आज दिनाँक 20 सितम्बर 2022 को महापौर सुनील उनियाल गामा  एवं धरमपुर विधान सभा के विधायक विनोद चमोली की प्रेरणा एवं विशेष सहयोग से विशेष सफाई अभियान वार्ड 73 के पार्षद राजपाल सिंह पयाल के नेतृत्व में पथरी बाग चौक से विद्या विहार फेज 1 तक चलाया गया। यह अभियान माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के *स्वच्छ भारत मिशन* के तहत चलाया गया।



उक्त अभियान में वार्ड 73 विद्या विहार के पार्षद राजपाल सिंह पयाल के साथ साथ नगर निगम के इंस्पेक्टर राजेश पंवार, सुपरवाइजर प्रेम प्रकाश गौड़, धरमपुर नगर मंडल अध्यक्ष संदीप मुख़र्जी, वार्ड 72 के पार्षद  अलोक कुमार, वार्ड 73 के अध्यक्ष शशि भूषण जोशी, विद्या विहार फेज 1 के अध्यक्ष भानु प्रकाश पंचोली एवं उनकी टीम,  वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता जे०पी० धस्माना, टी०पी० जुयाल, भरत सिंह नेगी, हरी सिंह रावत, इंदु पुंडीर के साथ साथ पर्यावरण मित्र, मीडिया प्रभारी-सोहन कुँवर वार्ड 73 एवं कई ज़्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे और अभियान को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।




समस्त क्षेत्रवासियों ने महापौर सुनील उनियाल गामा,  विधायक विनोद चमोली,  पार्षद राजपाल सिंह पयाल, नगर निगम इन्स्पेक्टर राजेश पंवार, सुपरवाइजर प्रेम प्रकाश गौड़ एवं मंडल अध्यक्ष संदीप मुख़र्जी, वार्ड 72 के पार्षद अलोक कुमार, वार्ड 73 के अध्यक्ष शशि भूषण जोशी ,मीडिया प्रभारी- वार्ड 73 सोहन कुँवर के साथ साथ समस्त पदाधिकारियों और हमारे पर्यावरण मित्रों का धन्यवाद देते हुए आभार व्यक्त किया।


Post a Comment

0 Comments