Latest Update

धर्मपुर नगर मण्डल के अन्तर्गत एस०जी०आर०आर० लक्ष्मण विद्यालय में कार्यसमिति का आयोजन हुआ, अध्यक्ष अजय शर्मा व धर्मपुर विधायक विनोद चमोली मौजूद रहे



देहरादून । दिनाँक 19-02-2023 को धर्मपुर नगर मण्डल के अन्तर्गत एस०जी०आर०आर० लक्ष्मण विद्यालय में कार्यसमिति का आयोजन मण्डल अध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमे मुख्य अतिथि धरमपुर विधायक विनोद चमोली थे, मंडल प्रभारी एवं महानगर महामंत्री सुरेन्द्र राणा जी, विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती हनी पाठक मौजूद रहे, मंच का सफल संचालन मंडल महामंत्री दिनेश सती एवं मुकेश सिंघल ने किया। कार्यक्रम के व्यवस्था प्रमुख एवं महानगर महामंत्री (किसान मोर्चा) सुभाष बाल्यान का विशेष योगदान रहा जिसके लिए मंडल अध्यक्ष एवं  मंडल प्रभारी ने विशेष रूप से उन्हें सराहा। इसके अलावा मंडल उपाध्यक्ष विकास गुप्ता और मंडल मंत्री मनोज धीमान ने भी कार्यसमिति में अपनी अहम भूमिका निभाई। 


कार्यक्रम में उपरोक्त में उक्त पदाधिकारियों के अलावा भाजपा के वरिष्ठ नेता माहेश्वर प्रसाद बहुगुणा, मंडल उपाध्यक्ष शशि भूषण जोशी, नवनियुक्त धर्मपुर नगर मंडल अध्यक्ष (महिला मोर्चा) वैजयंती माला, नवनियुक्त धर्मपुर नगर मंडल अध्यक्ष (भाजपा युवा मोर्चा) सूरज खत्री, मंडल कोषाध्यक्ष रविन्द्र राज अरोड़ा, मंडल मंत्री इन्दु पुंडीर, रेशमा रावत, अजय मित्तल, पार्षद राजपाल सिंह पयाल, आलोक कुमार, राजकुमार कक्कड़, आईटी सेवा से राघव गोयल,  कार्यकारणी सदस्य भरत सिंह नेगी, टीपी जुयाल, प्रवीण बिष्ट, सोहन कुँवर मीडिया प्रभारी-धर्मपुर नगर मंडल के साथ-साथ कई पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर राष्ट्रीय गीत से हुआ और समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Post a Comment

0 Comments