देहरादून । दिनाँक 28-04-2023 को रीठा मंडी में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में धर्मपुर नगर मंडल की ओर से मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों को सम्मानित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल और धर्मपुर विधायक विनोद चमोली रहे। बूथ अध्यक्ष सम्मान समारोह का कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा की अध्यक्षता में किया और मंच का सफल संचालन मंडल महामंत्री दिनेश सती एवं मुकेश सिंघल द्वारा किया गया।
इसके अलावा सम्मान समारोह कार्यक्रम में मंडल प्रभारी सुरेन्द्र सिंह राणा, महानगर कार्यकारिणी सदस्य राजेश बडोनी, प्रदेश महिला मोर्चा कार्यकारिणी सदस्य सर्वेश्वरी थपलियाल, महानगर मंत्री संदीप मुखर्जी, मंडल उपाध्यक्ष शशि भूषण जोशी, विनय वंसल एवं बबली रावत, मंडल मंत्री मनोज धीमान, इन्दु पुंडीर एवं रेशमा रावत, मंडल कोषाध्यक्ष रविन्द्र राज अरोड़ा, मोर्चों के पदाधिकारीगण, शक्ति केंद्र संयोजक, मंडल में निवास करने वाले महानगर के पदाधिकारी एवं धर्मपुर नगर मंडल के पार्षद राजपाल सिंह पयाल, महिपाल धीमान एवं आलोक कुमार, एडवोकेट नवीन जैदी एवं वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता भरत सिंह नेगी, जे०पी० धस्माना सुशील चौधरी एवं सोहन कुँवर मीडिया प्रभारी धर्मपुर के साथ-साथ कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर कार्यक्रम को सफल बनाया। सफल कार्यक्रम के लिए विधायक एवं महानगर अध्यक्ष ने सभी का आभार व्यक्त किया ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें संस्करण 'मन की बात' कार्यक्रम को सफल बनाने का किया अनुरोध :
धर्मपुर विधायक विनोद चमोली एवं महानगर अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 100वें संस्करण मन की बात कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अपना अनुभव साझा कर अधिक से अधिक संख्या में लोगों को जोड़ने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
कैबिनेट मंत्री रहे दिवंगत चन्दन राम दास को दी श्रद्धांजलि :
इसके पश्चात पार्षद राजपाल सिंह पयाल द्वारा कार्यक्रम के समाप्ति की घोषणा की गई और अन्त में उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे दिवंगत चन्दन राम दास को वहाँ मौजूद सभी लोगो ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
0 Comments
Please do not use any abusive language or do not use any spam link in this comment box